ANIRUDH UMAT
Author

ANIRUDH UMAT

अनिरुद्ध उमट- 28 अगस्त, 1964 को बीकानेर (राजस्थान) में जन्म। तीन उपन्यास 'अँधेरी खिड़कियाँ' 1998 (कवि प्रकाशन, बीकानेर), 'पीठ पीछे का आँगन' 2000 (राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली) एवं 'नींद नहीं जाग नहीं' 2020 (वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली) में, दो कविता-संग्रह 'कह गया जो आता हूँ अभी' (वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली) 2005 एवं 'तस्वीरों से जा चुके चेहरे' (वाग्देवी प्रकाशन, बीकानेर) 2015 में प्रकाशित। कहानी संग्रह 'आहटों के सपने' 2008 व निबन्ध संग्रह 'अन्य का अभिज्ञान' का 2012 (सूर्यप्रकाशन मन्दिर, बीकानेर) से प्रकाशन। 2020 में संस्मरण 'वैदानुराग' (वाग्देवी प्रकाशन, बीकानेर) से प्रकाशित। राजस्थानी भाषा के कवि वासु आचार्य के साहित्य अकादेमी द्वारा पुरस्कृत कविता संग्रह 'सीर रो घर' का हिंदी अनुवाद केंद्रीय साहित्य अकादेमी, दिल्ली द्वारा प्रकाशित।। सम्मान- राजस्थान साहित्य अकादेमी, उदयपुर द्वारा उपन्यास 'अँधेरी खिड़कियाँ' को 'रांगेय राघव स्मृति सम्मान'। भारत सरकार के संस्कृति विभाग की 'जूनियर फेलोशिप'। कृष्ण बलदेव वैद फेलोशिप। अनिरुद्ध उमट माजी सा की बाड़ी, राजकीय मुद्रणालय के समीप, बीकानेर -334001 (राजस्थान) मोबाईल - 9251413060 anirudhumat1964@gmail.com

1 book available

Books by ANIRUDH UMAT